PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी के चामुंडा उच्च प्राथमिक विघालय में कक्षा 8 के विघार्थियों का विदाई समारोह
आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थाप्रधान करन सिंह मेफावत और भामाशाहों ने सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर देश भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
भामाशाहों ने स्कूल के होनहार स्टूडेंट्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करन सिंह मेफावत ने कहा कि पढ़ाई जीवन का अभिन्न अंग है, जो समाज और देश के विकास में सहायक होती है। कई टीचर्स और ग्रामीण अभिभावकों की मौजूदगी ने विघार्थीयो को फूल माला पहनाकर गुलाल लगाकर श्री फल देकर विदा किया गया।

