PALI SIROHI ONLINE
चामुंडेरी में गणतंत्र दिवस पर नई सौगात: आधुनिक सुविधा युक्त बालिका विद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू, सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा ने किया ध्वजारोहण
बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में इस वर्ष का गणतंत्र दिवस ऐतिहासिक रहा। यहाँ करोड़ों की लागत से नवनिर्मित ‘सोनी सीता देवी उम्मेदमल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय’ के प्रांगण में सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसी के साथ, आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भव्य भवन में बालिकाओं के लिए शिक्षण कार्य विधिवत रूप से सुचारु कर दिया गया।
मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन
गोरतलब है कि गांव की बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दानदाता सोनी परिवार ने करोड़ों रुपये खर्च कर इस आधुनिक भवन का निर्माण करवाया और इसे गांव को सुपुर्द किया। इस भवन का उद्घाटन पूर्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं सहित विभिन्न अतिथियों की मौजूदगी CM के कर-कमलों द्वारा किया गया था। अब गणतंत्र दिवस के पावन अवसर से छात्राएं इस नई इमारत में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने देशभक्ति और राजस्थानी संस्कृति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। उपस्थित ग्रामीणों और अतिथियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ बालिकाओं की प्रतिभा की सराहना की। इस दौरान सरपंच मेवाड़ा ने परेड की सलामी भी ली।
भामाशाहों का जताया आभार
अपने संबोधन में चामुंडेरी सरपंच जसवंत राज मेवाड़ा ने विद्यालय भवन का निर्माण करवाने वाले दानदाता परिवार के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे भामाशाहों की बदौलत ही ग्रामीण शिक्षा का स्तर ऊंचा उठ रहा है। इसके साथ ही, सरपंच ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में ग्राम पंचायत में किए गए विकास कार्यों और प्रयासों की जानकारी ग्रामीणों के समक्ष रखी।
इस कार्यकर्म में मुख्य अतिथि उम्मेदमल सोनी ,विशिष्ट अतिथि ध्रुव कुमार, दिनेश भाई सोनी,समिती सदस्य चिमन सिंह मीना, उप सरपंच दाडमी देवी वैष्णव, रमेश भाई माली, पूर्व उप सरपंच मोहन सिंह मेंफावत, प्रधानाचार्य सजीव जानी व नरोत्तम बोहरा, महावीर सिंह राठौड़, प्रवीण सोलंकी, ग्राम विकास अधिकारी मौहन लाल, लक्ष्मन लाल, भवर सिंह चौहान, गजाराम सूरी, हरिराम परमार, कल्पेश सिंह, हरी सिंह पवक्ता व सहकारी समिति उपाध्यक्ष, दलपत सिंह चौहान, कैलाश कुमार कुमावत वार्ड पंच, योगेंद्र सिंह उर्फ पपसा, जगदीश सिंह मेफावत, विघालय भवन कॉन्ट्रेक्टर छगन लाल सुथार, मोतीलाल प्रजापत, मौहन लाल धनेरा, गोपाल भाई सोनी,विजय सिंह इंदा, संभु सिंह आबुराज, याकूब मोयला ताराचंद भाटी विभिन्न जनप्रतिनिधि, कार्मिक ग्रामीण अभिभावक समाजसेवी उपस्थिति रहे



