PALI SIROHI ONLINE
नाना रेलवे स्टेशन के समीप चामुंडेरी गांव में स्थित रेलवे अंडर ब्रिज RUB नंबर 93 और 94 में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराज़गी देखी जा रही है। ग्रामीणों की शिकायतों के बाद रेलवे के डीआरएम तथा (DFCC) के अधिकारी मौके पर पहुंचे ओर जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए कार्य योजना बनाकर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए जल्द कार्य शुरू करने का आश्वाशन दिया।
श्रवण सिंह राव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दोनों अंडर ब्रिजों की स्थिति का जायज़ा लिया। इस दौरान नाना रेलवे स्टेशन के पास बने इन अंडर ब्रिजों में जल निकासी की गंभीर समस्या सामने आई।
अधिकारियों ने स्थानीय प्रतिनिधियों और ठेकेदार के साथ चर्चा कर जल्द ही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया।
ग्रामीण दलपत सिंह चौहान ने उम्मीद जताई कि जल्द कार्रवाई से ग्रामीणों पशुओं को होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।
इस दौरान एडवोकेट मुकेश धनेरा,दलपत सिंह चौहान, याकूब मोयला, रंजीत सिंह मेफावत, तारा चंद भाटी, शैतान सिंह सोढा, रामसिंह सोढा, इंद्र सिंह पवार, बालू भाई गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

