PALI SIROHI ONLINE
बाली। नाना थाना क्षेत्र के चामुंडेरी ग्राम के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह घटना रविवार शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही नाना थाना के ASI आशु राम हेड कांस्टेबल हीर सिंह चौहान बिट अधिकारी गुलाब चंद पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
फिलहाल युवक की मौत दुर्घटना है या कोई अन्य कारण, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।
मामले को लेकर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

