PALI SIROHI ONLINE
बाली। चामुंडेरी गांव में खेत में काम कर रही एक महिला को सांप ने डस लिया महिला के परिजन सांप के साथ महिला को चामुंडेरी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां राजकीय चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल सेन ने सांप की पहचान कर जहरीले सांप के काटने से घायल हुई महिला भवरी (30) पत्नी छगनलाल मेघवाल को सरकारी चिकित्सालय में निःशुल्क एंटी स्नेक बाईट वैक्सीन लगाकर महिला को आगे रेफर किया जहां महिला की हालत में सुधार है और उपचार जारी है
महिला बांगड़ अस्पताल के ऑल्ड आईसीयू में भर्ती है जहां उपचार जारी है। चामुंडेरी की राजकीय चिकित्सालय में महिला को समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से अब महिला की स्थिति में सुधार है।
डॉ राहुल सेन ने ग्रामीणों से अपील की है कि खेतों में कार्य करते समय विशेष सतर्कता बरतें। साथ ही यदि सांप काटने जैसी कोई घटना होती है तो झाड़-फूंक और अंधविश्वास में न पड़ें, बल्कि समय रहते नजदीकी चिकित्सालय पहुंचकर उपचार लें, जिससे मरीज की जान बचाई जा सकती है।

