PALI SIROHI ONLINE
रंजीत सिंह मेफावत
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के चामुंडेरी ग्राम में अज्ञात चोरों द्वारा चामुंडेरी मलानु रोड पर स्थित ग्राम पंचायत के आगे माली समाज की कुलदेवी मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर के ताले तोड़ चोरी करने का मामला दर्ज हुआ है
चामुंडेरी माली समाज कुलदेवी मंदिर में अज्ञात चोरों ने पिछले 6 माह में दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है आज चोरों ने चोरी कर मंदिर में लगा स्पीकर वह पूजा पाठ का सामान चोरी कर ले गए पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू की

