PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के चामुण्डेरी गांव में सर्व हिंदू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर गांव में विशाल कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई, जो पूरे गांव में आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा का ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
समाजसेवी सूरज सिंह मेंफ़ावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विराट हिंदू सम्मेलन में
श्री कृष्ण धाम गुड़ा मंगलियां के श्री श्री 1008 महंत श्री महेद्रानंदगिरी जी महाराज,
श्री नागा बाबा पुराण भारती जी महाराज, साध्वी जी गीता भारती जी, शारदादास जी एवं लालदास जी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित किया।
धर्मगुरुओं ने अपने उद्बोधन में सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता एवं धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस दौरान सर्व हिंदू समाज के जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर गांव में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
धर्मसभा को सबोधित करते हुए संतो ने हिंदू समाज में एकता और अखंडता का संदेश देते हुए
जातिवाद त्यागकर एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि हिंदू समाज में जातिवाद सबसे बड़ा कलंक है। उन्होंने जातिगत विभाजन त्यागकर हिंदुत्व को सशक्त करने का आह्वान किया।

