PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र में चामुंडेरी-मालन्नू रोड पर सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पटेल कम्पा के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिससे बाइक पर सवार दोनों युवक गिरकर घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता पहुंचाई और एंबुलेंस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल चामुंडेरी प्राथमिक चिकित्सालय लाया गया। दुर्घटना में मनोहर सिंह पुत्र मालम सिंह निवासी बेड़ा तथा लक्ष्मण राम पुत्र दुदाराम जाति देवासी निवासी मोरीगांव घायल हो गए।
चामुंडेरी प्राथमिक चिकित्सालय में नर्सिंग अधिकारी सुभाष चंद्र एवं एएनएम संतोष मीणा ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने दोनों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया।
दुर्घटना की सूचना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक अनियंत्रित होने से हादसा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
