
PALI SIROHI ONLINE
बाली। राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर शुरू हो गया है। पाली जिले बाली विधानसभा क्षेत्र के चामुंडेरी सादड़ी और देसूरी में रविवार दोपहर तेज बारिश हुई। बारिश दोपहर 3 बजे शुरू हुई, जो आधे घंटे तक जारी रही। बारिश से सादड़ी आखरिया चौक, रणकपुर सड़क मार्ग और बारली सादड़ी में पानी भर गया।
इससे पहले रविवार सुबह भी बाली और सादड़ी क्षेत्र में सुबह 5:45 बजे से बारिश शुरू हुई। यह बारिश करीब आधे घंटे तक जारी रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
शनिवार से राज्य में बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। जैसलमेर-बाड़मेर में सुबह और श्रीगंगानगर-बीकानेर में दोपहर को बारिश हुई। जालोर, सिरोही, पाली, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद में बादल छाए रहे और हल्की हवाएं चलीं।
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया था। रविवार को पूरे राजस्थान में आंधी-बारिश की संभावना है। इसके लिए 21 जिलों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने 15 जून को भी बारिश की संभावना जताई है।


