PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के चामुंडेरी ग्राम में होली दहन उत्सव के अवसर पर सदियों पुरानी परंपरा के तहत नन्हे बच्चों की बारात धूमधाम से निकाली गई। मान्यता के अनुसार जिस बच्चे का जन्म वर्षभर के भीतर हुआ हो, उसकी पहली होली पर परिजन एवं रिश्तेदार बच्चे को बारात के रूप में होली दहन स्थल तक लेकर जाते हैं और विधि-विधान से होली के फेरे लगवाते हैं।
इस दौरान ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए बारात के साथ होली दहन स्थल पहुंचे। माहौल पूरी तरह उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया। होली स्थल पर पहुंचने के बाद रीति-रिवाजों के अनुसार नन्हे बच्चों को होलिका के फेरे लगवाए गए तथा उनके सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से गांव में चली आ रही है, जिसे आज भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाया जा रहा है। इस अनूठी परंपरा ने होली उत्सव की खुशियों को और भी खास बना दिया तथा गांव में सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।
https://www.instagram.com/reel/DVbRdWdk8gF/?igsh=cWh1NWt5aXVmaWVl
वीडियो
