
PALI SIROHI ONLINE
ब्यावर जिला पुलिस की स्पेशल टीम ने सिटी व महिला थाना पुलिस के साथ गुरुवार को कार्रवाई करते हुए देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर पुष्टि की। पुलिस की दबिश के दौरान थाईलैंड मूल की दो महिलाएं भी मौजूद थीं। पुलिस ने दो युवकों और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है
पुलिस ने अजमेर रोड के पास रिहायशी क्षेत्र में देह व्यापार का भांडाफोड किया। बोगस ग्राहक भेजकर देह व्यापार की पुष्टि होने पर पुलिस ने मकान पर दबिश दी। यहां दो महिलाएं आपत्तिजनक कपड़ों में मिलीं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी।
इन्हें किया गिरफ्तार
पुलिस ने मामले में नूंद्री मेंद्रातान निवासी गोविन्द (34), मध्यप्रदेश निवासी शिवराज सिंह (20) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पांच युवतियों को भी गिरफ्तार किया है। इनमें से दो थाइलैंड और शेष बिहार, उत्तर प्रदेश व पंजाब की हैं।


