बोया गांव चौराहे पर निःशुल्क जल सेवा हुई प्रारम्भ
PALI SIROHI ONLINE
बोया ग्राम के बस स्टैंड व ठाकुर रणवीर सिंह राणावत चाकलाई बोया चौराहा पर नवरात्रि घट स्थापना के अवसर पर राहगीरों को गर्मी के मौसम में शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निशुल्क जल सेवा का शुभारंभ किया गया
समाजसेवी लकमाराम परमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में स्थानीय लोगों राहगीरों वाहन चालकों को मुख्य मार्ग स्थित चौराहे पर निशुल्क जल सेवा प्रारंभ करने से लोगों को शीतल पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधि मौजूद रहे

