बोथरा में विश्व जल दिवस का आयोजन किया गया
PALI SIROHI ONLINE
बाली। बोथरा में विश्व जल दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय को पानी के संकट के बचने के उपायों पर सोचना व उपाय के अवसर खोजना। इस साल पानी व जेंडर थीम पर रखा गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन सेंटर फॉर माइक्रो फाइनेंस द्वारा किया गया।
आईसीसी फाउंडेशन के सहयोग से बोथरा गांव में। इस कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण जी, वाटरशेड AEN विपिन जी, पंचायत समित सदस्य कन्या देवी पंचायत सरपंच प्रतिनिधि केसाराम, बाबू लाल AAO कृषि विभाग, कृषि प्रवेक्षक राकेश कुमार, प्रहलाद और गजेन्द्र पशुधन सहायक अशोक कुमार। व बोथरा गांव से 250 ग्रामवासी व विभिन्न गांवों से पानी मित्र भी आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुई। व बोथरा पानी समिति के द्वारा जल बजट प्रस्तुत किया गया।
और प्रदर्शनी चित्र के माध्यम से गांव की स्थिति के बारे मे बताया गया।
सभी उत्कृष्ट कार्य करने वाले पानी मित्र को पौधे दे कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समापन में उपस्थिति सभी को शपथ दिलाई गई पर बचाने को ले के।
संस्था से चंद्रशेखर सिंह, जयदीप सिंह, कन्हैया लाल हेमाराम , भूराराम, खेताराम, मीणा कंवर,हसमत सिंह , पूनम आदि उपस्थिति रहे।
