PALI SIROHI ONLINE
जय नारायण सिंह सोजत
बोरनडी में श्री अलखजी महाराज का विशाल भव्य मेला आज, रात्रि में हुई भजन संध्या
सोजत रोड कस्बे के निकटवर्ती
ग्राम बोरनडी में स्थित चमत्कारी स्थल श्री अलखजी महाराज के मंदिर में वार्षिक विशाल भव्य मेला आज भरा जायेगा व रात्रि में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों और मेला कमेटी द्वारा जोर-शोर से तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
मेले की पूर्व संध्या रात्रि , 7 मार्च (शनिवार) को विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। इसमें प्रसिद्ध गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी , जो देर रात तक चली।
आज उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब
मुख्य मेला कल, 8 मार्च आज(रविवार) को आयोजित होगा। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना है। इसी दिन महाप्रसादी का भी भव्य आयोजन रखा गया है, जिसके लाभार्थी जीतारामजी व रामलालजी (पुत्र स्व. श्री वेनारामजी चावण्डिया, बोरनडी/चेन्नई) हैं।
मेले के मुख्य आकर्षण: गैर नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम
मेले में राजस्थानी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। विशेष रूप से सोजत, सियाट, मेलावास, गुड़ांगरी, चण्डावल (विशेष बच्चों की गैर), सवराड़, आखुण्डो, भींवली, हरियामाली, देवली (जैतारण) और बोरनडी की गैर मंडलियाँ अपनी प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा:
कच्छी घोड़ी-घोड़ी नृत्य
जादूगर के शो
भव्य कलश यात्रा
अतिथि और गणमान्य नागरिक
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक केसराराम चोधरी और मंगलाराम देवासी शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत प्रशासक धनसिंह कुम्पावत और उप प्रशासक वोराराम नायक उपस्थित रहेंगे।
समस्त मेला कमेटी और बोरनडी ग्रामवासियों ने सभी धर्मप्रेमी बंधु तैयारीयों में जुटे हुए हैं
