PALI SIROHI ONLINE
जयनारायण सिंह टाक
अखिल भारतीय श्री टाक क्षत्रिय महासभा मारवाड़ क्षेत्र की आम सभा सम्पन्न — नई कार्यकारिणी का गठन, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा पर जोर
बिलाड़ा में अखिल भारतीय श्री टाक क्षत्रिय महासभा मारवाड़ क्षेत्र की आम सभा बिलाड़ा स्थित पीपा समाज भवन में आयोजित की गई। इस अवसर पर केंद्रीय संरक्षक एवं पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष गौतम टाक (मेड़ता सिटी), पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष जगदीश टाक (बोरुंदा), केंद्रीय अध्यक्ष कवरीलाल टाक, भंवरलाल टाक, रमेश टाक (जोधपुर), केंद्रीय पर्यवेक्षक भगत प्रहलाद टाक, अजमेर क्षेत्र अध्यक्ष हेमसिंह टाक, मारवाड़ क्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र कुमार टाक, केंद्रीय युवा अध्यक्ष मुकेश टाक, पूर्व संपादक श्री टाक संदेश पत्रिका जय नारायण सिंह, पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष महेश टाक (बिलाड़ा) सहित समाज के विभिन्न नगरों व कस्बों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष समाजजन उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी सर्वसम्मति से घोषित
सर्वसम्मति से सत्यनारायण टाक (बलाडा) को अध्यक्ष, भंवर सिंह टाक (बिलाड़ा) को उपाध्यक्ष, जितेंद्र कुमार (मेड़ता रोड) को मंत्री, अलकेश टाक को कोषाध्यक्ष, रजत टाक (बाजाकुड़ी) को संयुक्त मंत्री, विकास कुमार टाक (बोरुंदा) को आय-व्यय निरीक्षक, बाबूलाल टाक (बिलाड़ा) को भवन समिति अध्यक्ष तथा कांता टाक (बोरूंदा) को महिला अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में देवराज टाक (सिरोही), इंद्रजीत सिंह, रेखा टाक (डेगाना), युवा समिति में रवि टाक (खेजड़ला) तथा शिक्षा समिति में सुमित टाक को शामिल किया गया।
मारवाड़ क्षेत्राध्यक्ष का महत्वपूर्ण प्रतिवेदन (विशेष उल्लेख)
सभा के दौरान मारवाड़ क्षेत्र अध्यक्ष राजेंद्र कुमार टाक ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए समाजहित, शिक्षा विकास, संगठन विस्तार तथा भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उनकी प्रस्तुति को सभा में विशेष ध्यान एवं सराहना प्राप्त हुई।
महिला सशक्तिकरण पर प्रेरक उद्बोधन (विशेष फोकस) — डॉ. बिंदु टाक
सभा के मुख्य आकर्षण के रूप में डॉ. बिंदु टाक ने अपने ऊर्जावान एवं प्रोत्साहनपूर्ण उद्बोधन में मातृशक्ति को अग्रिम भूमिका निभाने, शिक्षा में सक्रिय भागीदारी, तथा समाज सुधार आंदोलन में महिलाओं को नेतृत्वकारी स्थान ग्रहण करने का आह्वान किया। उनके संबोधन ने सभा में विशेष प्रभाव एवं जागरूकता उत्पन्न की
उपस्थिति दर्ज कराने वाले अन्य प्रमुख समाजजन
कार्यक्रम में अमरचंद टाक, मुकेश टाक (बोरूंदा), ओमप्रकाश टाक (खारिया मीठापुर), राधेश्याम टाक (बोरूंदा), भंवरलाल टाक (लांबिया), अमृतलाल टाक (जैतारण), हनुमान टाक (आनंदपुर कालू), पुखराज टाक (रणसीगांव), बाबूलाल टाक (चांदारोड), रामप्रसाद टाक (बिलाड़ा), ताराचंद टाक (निंबोल), जादूगर गोपाल टाक (बर), महेंद्र कुमार टाक (जैतारण), रामेश्वर टाक (जैतारण), सत्यनारायण टाक (खेजड़ला), अमरचंद टाक (बोरूदा), सुनील टाक (खारिया मीठापुर), धर्मीचंद टाक, कन्हैयालाल टाक (गगराना), रामप्रसाद (बिलाड़ा), दयानंद टाक (मेड़ता सिटी), जुगराज टाक (मेड़ता सिटी), राजेंद्र टाक (मेड़ता सिटी), अमित टाक (मेड़ता), रामप्रसाद टाक (रोहिसा), रामलाल (कुड़की), सुरेश टाक (लांबिया), दीपक टाक (डेगाना) एवं डॉ. बिंदु टाक उपस्थित रहे।
प्रतिभा सम्मान
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें हाल ही में आयरन मैन उपलब्धि प्राप्त संदीप टाक सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया।
शपथ ग्रहण एवं समाज हित का संकल्प
अंत में केंद्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलवाई गई तथा समाज को शिक्षा, एकता, संस्कार, एवं कुरीति उन्मूलन के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।
