PALI SIROHI ONLINE
हनुमान सिंह राव/पिंटु अग्रवाल
बाली उपखण्ड के बीजापुर में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं के निवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावतं ओर महेंद्र सिंह राणावत ने किया होलिका दहन, पुष्पेंद्र सिंह राणावत के रावले में श्रद्धा और उत्साह के साथ होलिका दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों और समर्थकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय नजर आया।
विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के बीजापुर स्थित निवास पर विधायक प्रतिनिधि विक्रम सिंह राणावत ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। होलिका दहन के दौरान पारंपरिक जयकारों और लोक परंपराओं का विशेष उत्साह देखने को मिला।
होलिका दहन के बाद हुआ गैर नृत्य का आयोजन
होलिका दहन के पश्चात विधायक निवास पर पारंपरिक गैर नृत्य का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और लोक संगीत की धुन पर प्रस्तुत गैर नृत्य ने कार्यक्रम में रंगत भर दी।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया तथा हर्षोल्लास के साथ होली पर्व मनाया।

https://www.instagram.com/reel/DVYr-jBE1Qn/?igsh=aDgwdTdmcnA4d3I0
