• April 12, 2026

बीजापुर में विधायक राणावतं ने की जनसुनवाई, विधायक ने कहा जनता की सेवा मेरा परम धर्म

PALI SIROHI ONLINE

बाली उपखण्ड के बीजापुर ग्राम में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने पने बीजापुर निवास पर जनसुनवाई की इस दौरान बाली व देसुरी तहसील से बड़ी संख्या में फरियादी व जनप्रतिनिधि पहुचे जहा विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर कार्य सम्पादित करवाकर राहत दी।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न समाजों के लोग पहुचे जिन्होंने समाज और क्षेत्र के विकास को लेकर माला साफा पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान बाली विधायक ने कहा कि जनता ही जनार्दन है, उसकी सेवा ही मेरा परम धरम है। विधानसभा क्षेत्र के हर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली का संकल्प लिए जनसुनवाई का नितांत क्रम आज भी बीजापुर में जारी रहा।

इस अवसर पर दूर-दराज से आए ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और प्रत्येक के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश देकर राहत प्रदान की

About The Author

You cannot copy content of this page