विधायक राणावतं ने की जनसुनवाई, पानी बिजली सप्लाई को लेकर अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के दिये निर्देश
PALI SIROHI ONLINE
हनुमान सिंह राव
विधायक राणावतं ने की जनसुनवाई, पानी बिजली सप्लाई को लेकर अधिकारियों को कार्ययोजना बनाने के दिये निर्देश
बीजापुर ग्राम में बाली विधायक व पूर्व मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने अपने बीजापुर निवास पर की जनसुनवाई, जनसुनवाई कार्यक्रम में बाली व देसूरी तहसील के विभिन्न गांव के ग्रामीण व जन प्रतिनिधि पहुंचे जनसुनवाई में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समस्याओं का हाथों हाथ समाधान करने के लिए मौजूद अधिकारियों को किया निर्देशित
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने गर्मी के मौसम के चलते अधिकारियों को पानी बिजली की व्यवस्था सुचारू बनी रहे को लेकर कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने कहा कि इस बार पानी की कोई कमी नहीं है जवाई बांध में आवश्यक जल भंडार है वहीं सरकारी जलदाय विभाग के कुओ में भी पानी भरपूर है इसके बावजूद भी बाली व देसूरी क्षेत्र के किसी भी ग्राम से पानी की सप्लाई की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी सभी गांव ढानिया कॉलोनी मोहल्लो में सुचारू पेयजल व्यवस्था बनी रहे के निर्देश दिए इस दौरान नाहर सिंह लुंदारा पिंटु अग्रवाल नानां मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा, सेरु सिंह पवार हरिसिंह पवक्ता सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

