PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के बीजापुर, चामुंडेरी, भन्दर और नाना सहित विभिन्न गांवों के देर रात दौरे पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत रहे। इस दौरान उन्होंने सामाजिक एवं निजी कार्यक्रमों में शिरकत कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की।
चामुंडेरी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच डॉ. महावीर सिंह राणावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रमेश भाई माली, पूर्व उपसरपंच मोहन सिंह मेंफावत, रमेश सोलंकी, प्रवक्ता हरि सिंह पवार, शेरु सिंह पवार, सुमेर सिंह सोढा, सेवानिवृत्त वरिष्ठ अध्यापक मदन सिंह सोढा, दलपत सिंह चौहान, वार्ड पंच कैलाश प्रजापत रंजीत सिंह मेफावत सहित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने विधायक राणावत का स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक को जलपान भी करवाया गया। वहीं विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

