बीजापुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल
PALI SIROHI ONLINE
हनुमान सिंह राव
बीजापुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन लोग घायल
बाली (पाली)। बीजापुर के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में पनसाराम निवासी खेतरली, प्रवीण निवासी कोरवा तथा मनीष निवासी गोरिया घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को उपचार के लिए बाली जिला अस्पताल लाया गया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए पाली हायर सेंटर रेफर कर दिया।

