PALI SIROHI ONLINE
बाली पुलिस की कार्यवाही, ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार’ के तहत दो मुलजिमों को गिरप्तार कर माल-मशरूका मोबाईल व लेपटॉप बरामद। दिनांक 09.01.2026 को रात्री के समय बिजापुर से की थी मोबाईल व लेपटॉप की चोरी।
बाली- परबतसिंह निरीक्षक पुलिस पुलिस थाना बाली जिला पाली ने बताया दिनांक 09-10.01. 2026 की रात्री में पुलिस थाना बाली के हल्का क्षेत्र ” ग्राम बिजापुर में दुकान का ताला तोडकर मोबाईल व लेपटॉप चोरी की घटना होने पर उक्त चोरी को सरसब्ज करने एवं घटना में सरीक वाछित अज्ञात मुलजिमान की धरपकड़ हेतु चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली के मार्गदर्शन में पारस राम चौधरी आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक बाली के सुपरविजन में थानाधिकारी परबतसिंह नि.पु. पुलिस थाना बाली के नेतृत्व में निम्न टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के अडीस पडौस के सीसीटीवी कैमरे चैक कर गाडी के जाने के रूट के सीसीटीवी कैमेरे, आसूचना संकलन, तकनीकी सहायता से प्रकरण संख्या 09/2026 दिनांक 10.01.2026 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस थाना बाली में मुलजिमान 01. अनाराम पुत्र पेमाराम उम्र 18 साल निवासी कोटटा फली कुरण पीएस नाणा जिला पाली 02. पप्पुराम पुत्र सुरमाराम उम्र 19 साल निवासी क्यारों का खेत कडेच पुलिस थाना सायरा उदयपुर को गिरफतार किया जाकर मुलजिम के कब्जे से चोरी के मोबाईल व लेपटॉप को बरामद किया गया।
मुलजिमान 01. अनाराम पुत्र पेमाराम उम्र 18 साल निवासी कोटटा फली कुरण पीएस नाणा जिला पाली 02. पप्पुराम पुत्र सुरमाराम उम्र 19 साल निवासी क्यारों का खेत कडेच पुलिस थाना सायरा उदयपुर ने दौराने पीसी रिमाण्ड पर दिनांक 09-10.01.2026 की रात्री को ग्राम बिजापुर में दुकान का ताला तोडकर दुकान से मोबाईल व लेपटॉप चोरी करने की वारदात स्वीकार करने पर उक्त चोरी के मोबाईल व लेपटॉप बरामद किये।
गठित टीमः-
1 परबतसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना बाली।
2 रूपसिंह हैड कानि. 1237 पुलिस थाना बाली।
3 शंकरलाल कानि. 1863 पुलिस थाना बाली।
4 नरेश कानि. 1832 पुलिस थाना बाली।
5 शंकरलाल कानि. 1852 पुलिस थाना बाली।
सुमेर बेनिवाल कानि. 880 पुलिस थाना बाली।
गिरफ्तार मुलजिम का नाम पत्ता एवं दर्ज प्रकरण:
1अनाराम पुत्र पेमाराम उम्र 18 साल निवासी कोटटा फली कुरण पीएस नाणा जिला पाली
2 पप्पुराम पुत्र सुरमाराम उम्र 19 साल निवासी क्यारों का खेत कडेच पुलिस थाना सायरा उदयपुर
> आमजन से अपीलः आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व बाछित अपराधियों की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।
