• March 28, 2026

बाली-भीटवाड़ा ANM से नायब तहसीलदार बनकर ठगी,खाते से 70000 निकाले, अपील OTP या पासवर्ड साझा ना करें

PALI SIROHI ONLINE

बाली। नायब तहसीलदार बनकर ठगी, एएनएम के खाते से 70 हजार रुपये निकाले*

*पाली जिले के भीटवाड़ा सबसेंटर की घटना*

*सीएमएचओ ने स्वास्थ्यकार्मिकों को दिए सख्त निर्देष, किसी भी अज्ञात कॉल पर बैंक से संबंधित जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करने की अपील की*

पाली, 28 मार्च 2026/
पाली जिले में शनिवार को साइबर ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक एएनएम को फर्जी कॉल कर उसके बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए।
जानकारी के अनुसार जिले के बाली ब्लॉक के भीटवाड़ा गांव के उप स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत एएनएम के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया। अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को नायब तहसीलदार बताकर एएनएम को फोन किया। ठग ने एएनएम को बताया कि उनके उप स्वास्थ्य केन्द्र के मरम्मत कार्य के लिए राशि स्वीकृत हुई है तथा वह निरीक्षण के लिए आने वाला है। इस बहाने उसने एएनएम से बैंक अकाउंट की जानकारी प्राप्त कर ली। जैसे ही एएनएम ने अपनी अकाउंट डिटेल्स साझा की, ठग ने उनके खाते से लगभग 70,000 रुपये निकाल लिए। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंम मचा हुआ है।

इधर, पाली सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे किसी भी अज्ञात कॉल पर बैंक से संबंधित जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी अधिकारी इस प्रकार फोन पर जानकारी नहीं मांगता है।

बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वगोरिया ने भी बाली उपखण्ड के कार्मिकों को पाली सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल द्वारा जिले के सभी स्वास्थ्यकर्मियों को दिए सख्त निर्देश  कि वे किसी भी अज्ञात कॉल पर बैंक से संबंधित जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी सरकारी अधिकारी इस प्रकार फोन पर जानकारी नहीं मांगता है। की पालना करने की अपील की।

सीएमएचओ ने सभी कार्मिकों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और ऐसे किसी भी संदिग्ध कॉल की तुरंत सूचना अपने उच्चाधिकारियों एवं पुलिस को दें।
———————-

*महत्वपूर्ण सूचना*

साइबर ठगी से सावधान,
किसी भी अनजान कॉल पर बैंक डिटेल्स, ओटीपी व एटीएम पिन शेयर न करें, कोई भी सरकारी अधिकारी फोन पर ऐसी जानकारी नहीं मांगता
ऐसे कॉल आने पर तुरंत मना करें।
—–
*तुरंत सूचना दें*
अपने ब्लॉक अधिकारी
पुलिस / साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें,
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

About The Author

You cannot copy content of this page