
PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल में दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने पीहर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर ली है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान दिव्या कंवर के रूप में हुई है। दिव्या की शादी 12 वर्ष पूर्व गुजरात के थराद निवासी विक्रमसिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके पति विक्रमसिंह, जेठ, सास और जेठानी ममता उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए परेशान करते थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर दिव्या ने पीहर में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


