PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-प्रयागराज महाकुंभ में एक महत्वपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जालोर मंडल के प्रतिष्ठित संत श्री सनातनगिरीजी महाराज को ‘श्रीमंत’ की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी धार्मिक और सामाजिक सेवाओं को देखते हुए प्रदान किया गया।
सनातनगिरीजी महाराज जालोर क्षेत्र में अपनी आध्यात्मिक शिक्षाओं और समाज सेवा के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। महाकुंभ जैसे पवित्र अवसर पर यह सम्मान उनके योगदान को और भी विशेष बना देता है। यह उपाधि संत समाज द्वारा दी जाती है, जो धार्मिक क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।
इस दौरान भक्तगण जबराराम सुथार, मोहब्ताराम नरसाणा, रणछोड़राम सुथार, जोईताराम सुथार थूर सहित कई भक्तों ने खुशी जताई।

