
PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को जालोर जिले में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और संगठन पर्व के प्रदेश चुनाव अधिकारी नारायण पंचारिया के निर्देश पर यह नियुक्तियां की गई हैं।
भाजपा जिला अध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने बताया कि भीनमाल विधानसभा क्षेत्र में तीन मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। भीनमाल नगर के लिए प्रवीण कुमार एम दवे, भीनमाल ग्रामीण के लिए मंगलाराम पुरोहित और जूजाणी मंडल के लिए सावलाराम देवासी को जिम्मेदारी दी गई है। भीनमाल नगर मंडल अध्यक्ष बने प्रवीण कुमार दवे पूर्व में नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा में महामंत्री पद पर रह चुके है


