
PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-जुंजाणी गांव में एक विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या को लेकर स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
सीआई रामेश्वरलाल भाटी ने बताया कि गुरुवार दोपहर को 1 बजे रोशन बानू (28) पत्नी शाबीर खान ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन उसे भीनमाल के राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद मृतका के पीहर पक्ष ने स्थानीय पुलिस थाने में ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया
शुक्रवार को पुलिस ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। रोशन बानू की शादी 11 साल पहले शाबीर खान के साथ हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं, जिनकी उम्र 8, 6 और 3 साल है। पीहर पक्ष का आरोप है कि शादी के 5 साल तक सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद पति शाबीर और सास दहेज के लिए रोशन को प्रताड़ित करने लगे। मजदूरी करने वाले शाबीर और उसकी मां रोशन को उसके मायके वालों से बात भी नहीं करने देते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


