PALI SIROHI ONLINE
भीनमाल-भीनमाल में शनिवार शाम पावली की ओर जा रही एक कार गाजीपुरा तिराहे के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी लोग सांचौर क्षेत्र के गुंदाऊ गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और कार से भीनमाल से पावली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गजीपुरा तिराहे के पास अचानक ब्रेक लगाने से कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया।
एक महिला की मौत, 4 घायल
हादसे में प्रकाश कंवर (29) पत्नी पहाड़सिंह निवासी गुंदाऊ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में रतन कंवर पत्नी नरेंद्र सिंह, अंकुश (3), खुशी (4) और कीर्ति (2) घायल हो गए।
घायलों को किया रेफर
घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को राजकीय अस्पताल भीनमाल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को आगे रेफर किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

