PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना थाना क्षेत्र के भीमाना ग्राम की बडजोड़ फली में झोपड़ी में आग लगने से जलने से कृषक की हुई मौत
नाना सहायक थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि भीमाना के निकट बड़जोड़ फली में कृषि कुएं पर कृषक गणेश राम पुत्र गंगाराम जाति गरासिया गेहूं की फसल को पानी पिलाने के बाद झोपड़ी में सो रहा था की अज्ञात कारणों से आग लग गई आग की लपटे देख कृषि कुएं के आसपास रहने वाले ग्रामीण आग बुझाने पहुंचे इस दौरान आग की लपटों में गणेश राम काफी जल चुका था गणेशाराम को ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष नेकाराम गरासिया शैतान मल गरासिया गलाराम पूर्व उप सरपंच सहित परिजन अधजले घायल को नाना चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहा चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने घायल को मृत घोषित कर दिया
घटना की जानकारी मिलते ही नाना पुलिस थाने के सहायक थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह मय जाब्ता चिकित्सालय पहुचे ओर शव को मोर्चरी भिजवा कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपूर्द किया। पुलिस आग के कारणों की जांच में जुटी हुई है

