
PALI SIROHI ONLINE
पाली। भैसाणा दुबारा निर्विरोध ईकाई अध्यक्ष मनोनीत
रावणा राजपूत सोसायटी नगर ईकाई के स्नेह मिलन समारोह मे सम्पन्न हुए ईकाई अध्यक्ष के चुनाव
पाली 24 मार्च। रावणा राजपूत सोसायटी नगर ईकाई का होली स्नेह मिलन समारोह समाज भवन मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समाज के जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि समारोह मे वित्तिय वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान समाज के मुख्य संरक्षक मूल सिंह भाटी एवं सोसायटी नगर ईकाई के समाज बंधओ की अनुषंषा एवं पूर्व कार्यकाल के सराहनीय कार्य को देखते हुए एडवोकेट विक्रम सिंह भैसाणा को पुन: निर्विरोध सोसायटी नगर ईकाई के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। नियुक्ति के बाद भैसाणा ने सभी का आभार जताते हुए समाज की उचाईयो की ओर अग्रसर करने की बात कही। इस मौके पर शहर अध्यक्ष रतन सिंह झाला, लाल सिंह पंवार, शंकर सिंह मेडतिया,मोहब्बत सिंह राठौड, नारायण सिंह गहलोत,मोती सिंह सोढा, मंगल सिंह चुण्डावत, बंषीसिंह सिसोदिया,ईश्वर सिंह, मालम सिंह पंवार, अर्जुन सिंह देया, घीसू सिंह, नरेन्द्र सिंह,लक्ष्मण सिंह, ढगल सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह सिसोदिया, विशाल सिंह , उम्मेद सिंह, मूल सिंह पंवार,नाथू सिंह पंवार,पप्पु सिंह चौहान,बलवंत सिंह बडगुर्जर, किशोर सिंह, राजेन्द्र सिंह,भंवर सिंह, भीम सिंह, नरपत सिंह देया, उदय सिंह ईन्दा, शैतान सिंह राठौड, मदन सिंह भाटी, विक्रम सिंह चौहान समेत ईकाई के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

