PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर के भाद्राजून थाना क्षेत्र रामा गांव सोमवार की देर रात को सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस परिजनों की रिपोर्ट पर मामले की जांच कर रही हैं।
भाद्राजून थानाधिकारी लालसिंह ने बताया कि रामा गांव निवासी दीपनाथ (20) पुत्र तेजनाथ जोगी व मुकेश पुत्र चोथनाथ जोगी सोमवार की देर रात बाइक पर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रामा व भोरड़ा रोड़ पर एक कार ने बाइक और पास से गुजर रहे सांड को टक्कर मार दी।
जोधपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा
इसमें बाइक पर सवार दीपनाथ व मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसको एंबुलेंस की सहायता से भाद्राजून अस्पताल ले गए। जहां से मुकेश कुमार पुत्र चोथनाथ जोगी को डॉक्टरों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया।
इस दौरान जोधपुर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसका सुबह पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया हैं। परिजनों की रिपोर्ट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हादसे में सांड भी घायल हुआ है।

