भन्दर की मोक्षा त्रिवेदी ने 12वीं विज्ञान में 95.80% अंक लाकर बढ़ाया मान
PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के भन्दर गांव की होनहार छात्रा मोक्षा त्रिवेदी ने 12वीं बोर्ड परीक्षा (विज्ञान वर्ग) में 95.80% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। मोक्षा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वाइब्रेट वेली हाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुमेरपुर से प्राप्त की और उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया।
अपनी इस सफलता का श्रेय मोक्षा त्रिवेदी ने अपने माता-पिता के साथ-साथ शिक्षक नारायण विश्नोई को दिया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
मोक्षा की इस शानदार उपलब्धि पर भन्दर के एडवोकेट मुकेश बोहरा सहित ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

