• March 19, 2026

नाना-भन्दर के अंशुमान बोहरा तहसीलदार के पद पर हुए नियुक्त,क्षेत्र में खुशी की लहर

PALI SIROHI ONLINE

बाली। नाना मंडल के भन्दर गांव के लिए बड़ी खुशी की खबर है गांव के अंशुमान बोहरा का तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट पद पर पोस्टिंग आर्डर हुए हैं जो संपूर्ण क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। नाना भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश बोहरा ने अंशुमान बोहरा को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि अंशुमान बोहरा का तहसीलदार के पद पर चयन होना इस क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाएगा। अंशुमान की नियमित मेहनत और लगन से इस मुकाम को हासिल कर पाए हैं। संजय बोहरा, दिनेश त्रिवेदी विरल दवे, भंवरलाल बोहरा, प्रकाश बोहरा, सरपंच कपूराराम मेघवाल एवं समस्त ग्रामीण जनों ने बधाई दी।

About The Author

You cannot copy content of this page