PALI SIROHI ONLINE
बाली: भन्दर ग्राम पंचायत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाई गई।
बाली उपखंड के ग्राम पंचायत भन्दर में आज भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में अत्यंत उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया।
पंचायत मुख्यालय पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रशासन सरपंच कपूराराम मेघवाल, उप सरपंच मुकेश कुमार दवे, ग्राम विकास अधिकारी मोहनलाल, एलडीसी अमृतलाल भारत कुमार बोहरा प्रकाश कुमार दवे, कन्हैया लाल दवे सरोज दवे चंपालाल भरत वैष्णव सहित विभिन्न वार्डपंचों ग्रामीणों जनप्रतिनिधियो ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया। स्थानीय सरपंच कपूराराम और उप सरपंच मुकेश कुमार दवे ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी का सपना एक भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन युक्त भारत का था। उन्होंने गाँव के विकास में पारदर्शिता लाने और सरकारी योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
सुशासन की ली शपथ
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कर्मचारियों और ग्रामीणों को ‘सुशासन की शपथ’ दिलाई गई। इसमें कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का वचन लिया गया। ग्रामीणों ने अटल जी द्वारा शुरू की गई ‘प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना’ जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर वार्ड पंच, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों पूर्व प्रधानमंत्री की योजनाओं को याद किया।
https://www.instagram.com/reel/DSrbq2nk3oe/?igsh=M2Eyc3kzbmdrZWJk

