PALI SIROHI ONLINE
शिवगंज | तहसील क्षेत्र शिवगंज के ग्राम केसरपुरा निवासी प्रवीण मीणा का बेड़ा नदी में लापता होने के छह माह बाद भी सुराग नहीं मिल पाया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उनके साथ गए युक्कों के खिलाफ शिवगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। घटना 18 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है। उस समय नदी में पानी अधिक था। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश करवाई, डॉगस्क्वायड सेजांच करवाई तथा संदिग्ध युवकों का पॉलीग्राफ (पोलो) टेस्ट भी कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। वर्तमान में नदी में पानी का बहाव भी नहीं है, इसके बावजूद पता नहीं चल सका है।
समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा ज्ञापन : नारायणलाल मीणा ने बताया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग को लेकर समाज का प्रतिनिधिमंडल हाल ही में जयपुर जाकर पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंप चुका है। परिवार का कहना है कि छह माह बीत जाने के बावजूद कोई स्पष्ट निष्कर्ष सामने नहीं आया है।

