PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना थाना क्षेत्र के बेड़ा गांव में पानी निकासी के पुलिए में मीले शव की हुई पहचान, सहायक थानाधिकारी आशाराम ने बताया कि मर्तक की पहचान फूलाराम पुत्र वरदाराम जाती मेघवाल निवासी बेडा के रूप हुई मर्तक कुछ दिन पूर्व घर से शौच जाने निकला था खोजबीन की पर नही मिला था कल उसका शव मिला जिससे लगरहा कि मर्तक पानी भरने दौरान पैर फिसलने से डूब गया और मौत हो गई।
गोरतलब है कि कल शव मिलने की घटना की सूचना मिलते ही नाना थाना अधिकारी रतन सिंह देवड़ा, बेडा चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा कास्टेबल राजवीर सिंह चौहान घटनास्थल पहुच शव को मोर्चरी में रखवाकर पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किये थे उसी फल स्वरूप फूला राम (30) पुत्र वरदाराम मेघवाल, निवासी बेड़ा के रूप में उसकी पहचान हुई ओर आज नाना पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया।
इस दुखद घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

