• March 21, 2026

बेडा में ईद पर गूंजा भाईचारे का संदेश, ईदगाह में अदा की गई नमाज

PALI SIROHI ONLINE

गिरिश व्यास

बेडा में ईद पर गूंजा भाईचारे का संदेश, ईदगाह में अदा की गई नमाज
बेडा। शनिवार को गांव बेडा में ईद का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस मौके पर सभी मोमिन भाइयों ने ईदगाह बेडा में एकत्रित होकर ईद की नमाज अदा की। नमाज ओल्लमा जहिरुद्दीन ने अदा कराई।
नमाज के बाद सामूहिक रूप से दुआ की गई, जिसमें देश में अमन-चैन, भाईचारे और छत्तीस कौम की खुशहाली की कामना की गई। सभी ने हाथ उठाकर एक-दूसरे के लिए सुख-समृद्धि की दुआ मांगी।


इसके पश्चात लोगों ने आपस में गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर बेडा के सदर बरकत अली, सचिव अब्दुल सलीम, हाजी जावेद,अयूब खान, रज्जब खान, हुसैन खान सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ईद के इस पावन मौके पर गांव में खुशी और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

About The Author

You cannot copy content of this page