
PALI SIROHI ONLINE
बाली। उपखण्ड के बेडा बीजेपी मंडल अध्यक्ष श्रवण सिंह वरावल की मौजूदगी और प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पाली जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी व बाली विधायक पुष्पेन्द्रसिंह राणावत के निर्देशन ने वरावल हनुमान जी मन्दिर प्रांगण में बैठक के बाद श्रमदान कर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बेड़ा श्रवण सिंह वरावल, पूर्व प्रधान कपूरा राम मेघवाल बेडा, उप प्रधान महावीर सिंह चौहान, जिला परिषद सदस्य जयंती लाल मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष करण देवासी, नरपत सिंह परिहार, बाबू सिंह सिसोदिया, फूल सिंह , ओम सिंह, खीम सिंह, राजू भाई हीरागर, सुरेश भाई माली, रुपेंद्र सिंह, शैतान सिंह, अमराराम देवासी, गजेन्द्र मेवाड़ा, गणेश भाई, रविन्द्र सिंह, ऋषिपाल सिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी जनप्रतिनिधि ग्रामीण शामिल हुए।


