PALI SIROHI ONLINE
बाली। बेडा राजकीय चिकित्सालय में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विकास मारवाल एवं बाली ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र वागोरिया निर्देशन में बेडा राजकीय चिकित्सालय में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान मे 118 गर्भवती महिलाए लाभान्वित, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेडा मे प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं का पंजीयन, जांचे एवं उपचार परामर्श कार्य 118 महिलाओ का किया गया।
चिकित्सा अधिकारी प्रभारी एवं प्रसुता एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. सुमेरसिंह राव ने बताया कि संस्थान पर 118 गर्भवती महिलाए जो अधिकाश आदिवासी क्षेत्रों से आई जिसका पंजीयन किया गया एवं 48 महिलाओं को FCM (खुन बढाने के इन्जेक्शन) एवं माँ योजना में 28 प्रसुता को फि सोनोग्राफी वाउचर उपलब्ध करवाया गया। उक्त कार्यो मे डॉ योगेश कुमावत, डॉ मनीष शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर नरपत सोलंकी, मदनलाल, प्रकाश कुमार, संदीप गर्ग, नरेन्द्र कुमार, शान्ता परिहार, मानवेन्द्र सिंह, DEO मिथुनलाल, अशोकसिंह, कैलाश कुमार, अभिषेक कुमार एवं लेब स्टाफ जोहरीलाल, शमीना, चदाराम एवं सैक्टर स्टाफ सहीराम, कमला देवी, अनिता, शिवानी, कलावती, एवं समस्त आशा सहयोगिनी का सराहनीय योगदान रहा।

