PALI SIROHI ONLINE
बेडा में आदर्श विद्या मंदिर में
अभिभावक सम्मेलन का आयोजन हुआ।
आदर्श विद्या मंदिर प्राथमिक बेडा में आज अभिभावक सम्मेलन व शिशु नगरी का आयोजन किया गया। मां शारदे, ॐ, मां भारती के समक्ष अतिथि महोदय भीमाराम जी अध्यापक ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।
स्थानीय विद्या मंदिर के आचार्य नरपत सिंह सिंधल ने मंचस्थ अतिथियों का स्वागत एवं परिचय करवाया। स्थानीय विद्यालय के पुर्व प्रधानाचार्य कुलदीप कुमार व सेवानिवृत अध्यापक जोधाराम ने विद्या भारती विद्यालय का परिचय, इतिहास, विद्या भारती की समाज में भूमिका संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन, बालक के सर्वांगीण विकास में माता पिता की भूमिका पर अपने विचार रखें।
कार्यक्रम में आभार स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य धन्ना राम ने किया। मंच का संचालन आचार्य नरपत सिंह ने किया ।इस शुभ अवसर पर स्थानीय विद्यालय के प्रबंध समिति व्यवस्थापक राजेन्द्र सिंह एस पी गैस बेडा, सभी अभिभावक व विद्या मंदिर के समस्त आचार्य बंधु भगिनी व सेविका उपस्थित रहे।

