PALI SIROHI ONLINE
बैंगलोर में देवासी रबारी समाज द्वारा महाशिवरात्रि पर भव्य रात्रि जागरण आयोजित
बैंगलोर (दलपतसिंह भायल ) महाशिवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में देवासी रबारी समाज बैंगलोर की ओर से रविवार रात पैलेस मैदान स्थित प्रिंसेस शाइन सभागार में भव्य रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की।
राजस्थान के पोसितरा से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक जेताराम देवासी एवं उनकी पार्टी ने एक से बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरी रात श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भजनों का आनंद लेते रहे।
इस अवसर पर राजस्थान के शिव विधानसभा क्षेत्र के विधायक रविंद्रसिंह भाटी का देवासी समाज की ओर से साफा व स्मृति चिन्ह भेंट कर बहुमान किया गया। विधायक भाटी ने समाज की एकजुटता और धार्मिक परंपराओं की सराहना करते हुए सभी को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संरक्षक शिवराम करगटा, अध्यक्ष गोपालराम खाटोणा, सचिव प्रभुराम काछेला, कोषाध्यक्ष मंगलाराम करमटा, सहसचिव हरदानाराम इन्डु, सलाहकार मंत्री कूपाराराम काछेला,भावेश जी कालर, तिलोकजी लोड़ा,जीवाजी, मोड़ाजी,मेसाजी जयरूपजी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।
मंच संचालन छोगाराम देवासी ने किया।
रात्रि जागरण का समापन महाआरती से हुया सोमवार को माह प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ।

