PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के नाना बेड़ा क्षत्रिय सरगरा समाज शिक्षा समिति बारी परगना का जोधपुर संभाग स्तरीय प्रथम प्रतिभावान छात्र-छात्रा सम्मान समारोह 1 फरवरी 2026 रविवार को बेड़ा ग्राम में आयोजित होगा
क्षत्रिय सरगरा समाज शिक्षा समिति
के मीडिया प्रभारी बाबूलाल भुरावत चामुंडेरी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य संयोजक मोडाराम भुरावत व संयोजक भभूत मल मारू के निर्देशन में आयोजित होगा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत राज्य मंत्री ओटाराम देवासी बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत व उप प्रधान महावीर सिंह चौहान व विशिष्ट अतिथि बाबूलाल आर्य अध्यक्ष अखिल भारतीय सरगरा समाज संजय पढिहार व समाजसेवी राकेश सरगरा होंगे विशेष अतिथियों में करीबन दो दर्जन अधिकारी जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे

