PALI SIROHI ONLINE
पिंटू अग्रवाल चामुंडेरी बाली
पाली-पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे आज बाली के दौरे के दौरान बारवा ग्राम में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी बाली के मिर्गेश्वर सरपंच व भाजपा नेता छैल सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज उदयपुर एयरपोर्ट पहुंची जहां उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी भी साथ है जहां उदयपुर में एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया स्वागत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पाली के बाली उपखंड के बारवा ग्राम में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए रवाना हुई
मिरगेश्वर सरपंच छेल सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे के बाली दौरे के दौरान बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के निर्देशन में कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधियों पार्टी पदाधिकारी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बारवा ग्राम में नरपत सिंह राजपुरोहित की पुत्री दीक्षा की शादी समारोह में भाग लेकर नव दंपति को आशीर्वाद देने के लिए आ रही है पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है

