• April 10, 2026

12 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा, सेंदड़ा थानाधिकारी सम्मानित हुए

PALI SIROHI ONLINE

बर/मारवाड़-क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म मामले में सेंदड़ा पुलिस ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की आरोपी को 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। इस सराहनीय कार्य के लिए सेंदड़ा थानाधिकारी हरिराम जाजुंदा । को एसपी रतन सिंह राठौड़ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा ने प्रशंसा पत्र व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने  घेराबंदी कर तकनीकी विश्लेषण और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर अभियान चलाया। मॉनिटरिंग के चलते टीम तेजी से आरोपी तक – पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस अधीक्षक राठौड़ ने कहा कि मासूमों के साथ होने वाले अपराधों  में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने हेड कांस्टेबल सुल्तान सिंह और – अशोक कुमार की भी सराहना की।

टॉफी का लालच दे किया था दुष्कर्म :

30 मार्च 2026 की शाम सेंदड़ा थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। आरोपी महेंद्र सिंह (निवासी सहीपुरा-श्यामपुरा) ने टॉफी का लालच देकर बच्ची को सुनसान खंडहर मकान में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। परिजन बच्ची को अमृतकौर चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी जाजुदा की टीम ने आरोपी को 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। मामले में मेडिकल बोर्ड परीक्षण, एफएसएल साक्ष्य और तकनीकी जांच से केस मजबूत किया गया। पुलिस ने 7 दिनों के भीतर चालान न्यायालय में पेश कर दिया। प्रकरण की सुनवाई पॉक्सो एक्ट के तहत विशेष पॉक्सो फास्ट ट्रैक न्यायालय में हो रही हैं। जहां 6 माह के भीतर ट्रायल पूरा करने का प्रावधान है।

About The Author

You cannot copy content of this page