PALI SIROHI ONLINE
बांसवाड़ा शहर के राजतालाब थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दर्ज नाबालिग के यौन शोषण मामले में मेडिकल मुआयने से नाबालिग के गर्भवती होने के संकेत मिले। प्रकरण को गंभीरता से लेकर पुलिस ने तहकीकात के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी दो बच्चों का पिता है।
धमकाकर किया यौन शोषण
पुलिस के अनुसार करीब 15 वर्षीया किशोरी के साथ वाकया सितंबर माह में हुआ। परिजनों ने मामले की जानकारी तीन दिन पूर्व ही होना बताया। इस पर पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि घटना के दिन शाम को उसका छोटा बेटा घर से बाहर खेलने निकल गया। उसे वापस लाने के लिए बेटी निकली तो आरोपी लोधा डूंगरी निवासी उसे बहलाकर पास के निर्माणाधीन भवन परिसर में ले गया और धमकाकर यौन शोषण किया।
परेशान करने पर बेटी ने मां को बताई आपबीती
वारदात के बाद उसने बच्ची को डराया, जिसके चलते उसने घर पर किसी को कुछ नहीं बताया। इसके कुछ दिन बाद आरोपी रह-रहकर पीछा करने लगा। तीन दिन पूर्व फिर परेशान करने पर बेटी ने आपबीती बताई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
इस पर केस दर्ज कर सीआई देवीलाल मीणा ने जांच की। पीड़िता का मेडिकल मुआयना कराने पर करीब तीन माह का गर्भ ठहरने के संकेत मिले। इस पर कोर्ट में किशोरी के बयान करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश हुआ।
