PALI SIROHI ONLINE
पिन्टु अग्रवाल
बाली। बाली में बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के निर्देशानुसार वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। इन चुनावों में विजयराज चौधरी को अध्यक्ष, सुरेश कुमार सेन को उपाध्यक्ष और मुकेश कुमार धनेरा को सचिव चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी शिवलाल परिहार और सहायक चुनाव अधिकारी मगाराम चौहान व शरीफ खान की देखरेख में पूरी हुई। कुल 211 अधिवक्ताओं में से 175 ने मतदान किया।
अध्यक्ष पद के लिए विजयराज चौधरी और पूर्णेश बोहरा के बीच कड़ा मुकाबला रहा। दोनों प्रत्याशियों को 89-85 मत प्राप्त हुए, जबकि एक मत निरस्त कर दिया गया। बाद में विजयराज चौधरी को चार मतों के अंतर से विजयी घोषित किया गया।
उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। दिलीप सिंह चौधरी को 40 मत, गणपत लाल गर्ग को 63 मत और सुरेश कुमार सेन को 71 मत मिले। एक मत निरस्त होने के बाद सुरेश कुमार सेन को 8 मतों से विजयी घोषित किया गया।
सचिव पद के लिए भारत कुमार परिहार और मुकेश कुमार धनेरा के बीच मुकाबला था। भारत कुमार परिहार को 71 मत मिले, जबकि मुकेश कुमार धनेरा ने 102 मत प्राप्त किए। मुकेश कुमार धनेरा ने 31 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
सह सचिव पद पर अभिनव परिहार, कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रपाल सिंह देवड़ा और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर तरुण कुमार मीणा को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका था।



