
PALI SIROHI ONLINE
पिंटू अग्रवाल
बाली। भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा ने निकाली बाली में विशाल तिरंगा यात्रा
बाली भाजपा मण्डल अध्यक्ष राव मनोहर सिंह ने बताया कि केंद्र नेतृत्व और प्रदेश भाजपा के निर्देश अनुसार
पहलगांव में हुए आतंकी घटना के जवाब में भारत की सेना के ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता द्वारा शौर्य एवं पराक्रम से पाकिस्तान को परास्त करने पर भारत माता के वीर सपूतों के अदम्य साहस को सलाम करते हुए भारतीय सेना के सम्मान में बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत और भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी , पूर्व जिलाध्यक्ष मंसाराम परमार दिग्विजय सिंह राठौड़ जिला संयोजक के निर्देशानुसार बाली में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।
रंजन सराय से रैली की शुरुआत हुई । डीजे पर देशभक्ति गानों की धुन के साथ बाली और मुंडारा मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेना के सम्मान में भारत माता की जय और वन्दे मातरम के नारे लगाए गौ माता मंदिर पर रैली का समापन हुआ। रैली में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मंशाराम परमार, प्रदेश भाजपा के मोहन देवासी , उप जिलाप्रमुख जगदीश चौधरी शामिल थे । इस कार्यक्रम में विशेष रूप से बाली के भूत पूर्व सैन्य अधिकारियो को भी आमंत्रित एवं सम्मानित किया गया।
इस अवसर परजिला उपाध्यक्ष नरपत सिंह राजपुरोहित, भूपेंद्र सिंह जोधा,फालना नगरपालिका अध्यक्ष ललिता रमेश शाह, बाली महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधा मारू, सुशीला चौधरी,मुंडारा मण्डल अध्यक्ष सांकला राम देवासी, फालना मण्डल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत, सेंसली सरपंच जगदीश चौधरी,बाली नगरपालिका उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोलंकी, पार्षद पकाराम चौधरी, जगदीश वर्मा, कानाराम चौधरी, सुरेश परिहार, नेकराम चौधरी, जीवाराम चौधरी, कमलेश सोनी,किशोर प्रजापति,पूर्व अध्यक्ष लखमाराम चौधरी, संयोजक विक्रम सिंह सोलंकी, सह संयोजक राकेश सिंह फौजदार, राजेन्द्र सिंह ,दहिया, ओमप्रकाश गोस्वामी, प्रदीप चौधरी, मांगीलाल चौधरी, जगदीश चौधरी, ललित वैष्णव, विनोद मारू, प्रशांत डांगी,मुकेश माली, एडवोकेट दूदाराम चौधरी,हनवंत सिंह, रणजीत सिंह दहिया, कुलदीप सिंह दहिया , सनातन धर्म मण्डल अध्यक्ष अजय पाल सिंह जोधा, विहिप के लखमाराम बोया, फालना व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह जोधा,लक्ष्मण सिंह राजपुरोहित, शंकर सिंह राजपुरोहित मुंडारा, खुमान सिंह दलावत भीट वाड़ा, एडवोकेट सुरेश परमार, एडवोकेट सुरेश सेन, भरत परिहार, दीपाराम देवासी, राव अचल सिंह और अन्य भाजपा बाली शहर मंडल और मुंडारा मण्डल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


