PALI SIROHI ONLINE
पाली। बाली में उपखण्ड स्तर पर बाली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल सिंह के नेतृत्व में अरावली बचाओ जन आंदोलन के तहत एवं मनरेगा हेतु जन जागरण रैली का आयोजन किया गया
रैली में संपूर्ण ब्लॉक से सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए । रैली में अरावली बचाओ देश बचाओ महात्मा गांधी अमर रहे के नारो से कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला
साथ में बाली में कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया गया, कांग्रेस के पाली जिला अध्यक्ष शिशुपाल राजपुरोहित ने अरावली, मनरेगा पर सरकार को जमकर घेरा अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि जिला अध्यक्ष बनने के बाद तीसरी बार बाली आए हैं। उन्होंने खुद को गोड़वाड़ का बेटा बताया और आगामी चुनावों में कर्मठ कार्यकर्ताओं को ढूंढ-ढूंढ कर चुनाव लड़ाने का संकल्प लिया।
राजपुरोहित ने मोदी सरकार पर अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर निशाना साधा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की एक रिपोर्ट का हवाला दिया, जिसमें 100 मीटर से नीचे वाली पर्वतमाला को इस श्रृंखला में नहीं माना गया है। बाली विधानसभा प्रभारी देवी सिंह सिसोदिया ने आरोप लगाया कि सरकार अरबपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए अरावली के विरुद्ध काम कर रही है।
उन्होंने मनरेगा योजना का भी जिक्र किया, जिसे सोनिया गांधी और राहुल गांधी का सपना बताया। ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से देश के गरीब और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पार्टी महात्मा गांधी का नाम हटाने की मुहिम चला रही है।
बाली में कांग्रेस यह विरोध रैली रंजन सराय से शुरू होकर गांधी चौक और प्रताप चौक होते हुए वापस रंजन सराय पहुंची।
इस अवसर पर बाली विधानसभा प्रभारी देवी सिंह सिसोदिया, ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामपुरा सरपँच कैलाश गरासिया, गौतम ऋषि मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष आमलिया सरपँच प्रतिनिधि रतन मीना आमलिया, मदन गरासिया सरपँच नादिया, वकील मंडल अध्यक्ष विजय राज चौधरी, कांग्रेस प्रभारी देवी सिंह, डिंपल राठौड़, याकूब मोयला सरवन सिंह, एडवोकेट नरेशजी शक्ति सिंह कन्नौज दलबीर सिंह चौहान लाजवंती मारू ब्लॉक बागाराम चौधरी, महासचिव आरिफ हुसैन, फालना नगर अध्यक्ष हैप्पी मेवाड़ा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सवंसा, जवानाराम मीना चिमनपुरा,अनिल भाटी जाकिर हुसैन, लोकेश पुरी, केसाराम गरासिया, लोकेश पुरी दलपत गिरी उत्तम सिंह देवड़ा ईश्वर कंडारा भंवर डांगी रेखा मेघवाल जसाराम ,आमिर सेख, ओटाराम हटेला बीजापुर, सेवाडी सोहन लाल बारूपाल,गोविंद दवे भटुन्द,प्रवीन गर्ग चामुंडेरी,नेतिराम देवासी सेवाडी और रामसिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://www.instagram.com/reel/DSzW0OTk9H8/?igsh=ams5cGNmY25uNW5t

