
PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक जिला पाली चुन्नीलाल आई.पी.एस के निर्देशानसार, श्रीमान महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के आदेशानुसार अवैध मादक प्रदार्थों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन भौकाल-2 के तहत कार्यवाही करते हुए श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, चैनसिंह महेचा व वृताधिकारी वृत बाली राजेश यादव के निकटतम सुपरविजन में परबतसिंह निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बाली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा लगातार दुसरे दिन कार्यवाही करते हुए दिनांक 21. 05.2025 को नशे के सौदागर को अवैध मादक पदार्थ गांजा अपने कब्जे में रखकर बेचान करने वाले आरोपी विनोदकुमार उर्फ बाबु पुत्र श्री गिरधारीलाल वैष्णव उम्र 43 साल पैशा व्यापार निवासी अन्धेली सेवाड़ी पुलिस थाना बाली जिला पाली (राज) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 955 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
> गठित टीम-
1.परबतसिंह निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बाली
2. महेन्द्रसिंह सउनि पुलिस थाना बाली
3. गणपतसिंह सउनि पुलिस थाना बाली
4.कमलकुमार सउनि पुलिस थाना बाली
5 नितीशकुमार कानि, 1844 पुलिस थाना बाली
6 जितेन्द्रकुमार कानि. 1840 पुलिस थाना बाली
7. विक्रमसिंह कानि. 1348 पुलिस थाना बाली। 7
8. शंकर देशवाल 1371 पुलिस थाना बाली।


