
PALI SIROHI ONLINE
पिन्टू अग्रवल चामुंडेरी
पाली/जिला पुलिस अधीक्षक जिला पाली चुन्नीलाल आई.पी.एस के निर्देशानसार, महानिरीक्षक पुलिस जोधपुर रेंज जोधपुर के आदेशानुसार अवैध मादक प्रदार्थों की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन भौकाल 2 के तहत कार्यवाही करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली, चैनसिंह महेचा व वृताधिकारी वृत बाली राजेश यादव के निकटतम सुपरविजन में परबतसिंह निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बाली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 20.05.2025 को नशे के सौदागर व अवैध मादक प्रदार्थ गांजा अपने कब्जे में रखकर बेचान करने वाले आरोपी रामेश्वर प्रसाद पुत्र श्री दिनेश चन्द्र वैष्णव उम्र 32 साल, पैशा व्यापार निवासी रावो का वास हाल बावड़ी जाव सेवाड़ी पुलिस थाना बाली जिला पाली (राज) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 3.825 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
> गठित टीम-
1. परबतसिंह निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बाली
2. महेन्द्रसिंह सउनि पुलिस थाना बाली
3. महेन्द्रसिंह मुख्य आरक्षक न. 845 पुलिस थाना बाली
4. सुमेरसिंह कानि. 1306 पुलिस थाना बाली
5. महेशचन्द्र कानि. 1848 पुलिस थाना बाली
6. मोरध्वज कानि. 1715 पुलिस थाना बाली
7. राजेश कानि. 1698 पुलिस थाना बाली।
8. दिनेश कानि. 1837 पुलिस थाना बाली।
9. मुकेश कानि. 1696 पुलिस थाना बाली।


