PALI SIROHI ONLINE
पेंशनर उप शाखा द्वारा पेंशन दिवस मनाया गया ।
बाली ब्लाक पेंशनर उप शाखा के मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र सिंह सोनीगरा ने बताया कि पेंशनरो के मसीहा डी. एस. नाकारा साहब ने पेंशनर्स के अधिकारो की रक्षा हेतु संघर्ष किया व उनके हक मे न्यायालय से 17 दिसम्बर 1982 को फैसला करवाया ।अतः 17 दिसम्बर के दिन नाकारा साहब की याद मे पेंशनर भोगी दिवस मनाया जाता हैं। आज बैठक शुरू होने से पहले डी.एस.नाकारा जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।आज के समारोह की अध्यक्षता श्री मोहनलाल जी सिंघल कार्यवाहक उप कोषाधिकारी, बाली ने की।
बैठक मे पेंशनर उप शाखा,बाली के अध्यक्ष श्री वरदा राम चौधरी,संरक्षक सुलेमान टांक, मोती लाल गहलोत, मोहम्मद अयूब जई, शैतान पुरी,लखमा राम परमार, सचिव अशोक कुमार वछैटा ,ओटा राम चौधरी भला राम सरेल व नारायण सिंह राजपुरोहित ने नाकारा साहब के योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। इसके अलावा मदन मारू ने नकारा सा की याद मे मधुर गीत पेश किया।
बैठक मे मूला राम चौधरी,कीका राम, ईश्वर सिंह, कालू राम परिहार, उदय सिंह, मदन सिंह सोनीगरा,मोहब्बत सिंह सोनीगरा,थान सिंह सोलंकी तुलसा राम, जवाहरलाल, चुन्नी लाल, अजयपाल सिंह जोधा ,भेरू सिंह सोलंकी, मोतीलाल व अनेक गणमान्य पेंशनर उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन सचिव अशोक कुमार वछैटा ने किया।
